12 सितम्बर को गोरखपुर रचने जा रहा इतिहास,शहर की बेटी बनाएगी अनोखा रिकॉर्ड,जागो मनाएगा महिला पुलिस दिवस….
गोरखपुर। नित-नई ऊंचाइयों को छूते जा रहा।।अभी तक कई इतिहास गोरखपुर का लोग पढ़ते रहे है इसी क्रम में अब एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा। 12 सितम्बर को गोरखपुर एक नया इतिहास रचने जा रहा।।विश्व महिला पुलिस दिवस के अवसर पर जागरूक गोरखपुर (जागो)द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। जिसमे गोरखपुर की बेटी सनाया गुप्ता 73 वे स्वतंत्रता वर्ष पर 73 गानों पर लगातार डांस कर एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी।।वही जागो संस्था द्वारा पहली बार गोरखपुर में विश्व महिला पुलिस दिवस मनाया जाएगा।।
जागरूक गोरखपुर(जागो) संस्था के सदस्य कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह पटेल ने गोरखपुर मेल संवाददााता से बात करते हुए बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा कि कोई संस्था महिला पुलिस दिवस गोरखपुर में मना रही।।जागो संस्था इस दिन 5 महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान भी करेगी।।साथ ही गोरखपुर की बेटी सनाया गुप्ता जो मात्र 10 वर्ष की है वो 73 गांनो यानी लगभग 4 घँटे लगातार नृत्य कर रिकॉर्ड भी कायम करेगी।।यह कार्यक्रम होटल विवेक में 12 सितम्बर को एक बजे से मनाया जाएगा।।
अमित सिंह पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए शहर के सभी चर्चित लोगो का सहयोग मिल रहा।।इस कार्यक्रम के संरक्षक मशहूर चिकित्सक डॉ एस. के. लाठ है।।अभी तक गायक नन्दू मिश्रा,डॉ0 रूप कुमार बनर्जी,ज्योतिषाचार्य डॉ0 नरेंद्र उपाध्याय,हम है ना मानवता मुहिम के कर्ता धर्ता हजरतगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य लोगो का साथ मिल रहा है।।