ओपन-माइक कार्यक्रम' का आयोजन हुआ

 


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत-रत्न, प्रख्यात हिन्दी कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई जी के सम्मान में  रविवार को GDA काम्प्लेक्स स्थित तफ़री कैफ़े में एक 'ओपन-माइक कार्यक्रम' का आयोजन हुआ


 


गोरखपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत-रत्न, प्रख्यात हिन्दी कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई जी के सम्मान में दिनाँक 5/01/2020 दिन रविवार को GDA काम्प्लेक्स स्थित तफ़री कैफ़े में एक 'ओपन-माइक कार्यक्रम' का आयोजन हुआ। ये आयोजन साहित्यिक ग्रुप द राइटर्स अड्डा ने किया। साथ में सामर्थ्य NGO अथवा सिनेन एजुकेशन का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक अटल जी की बातों को पहुंचाना और उनकी कृतियों को अमर करना है। ओपन-माइक में अपने ही शहर गोरखपुर के नए-उभरते कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कवियों ने अपनी कला के माध्यम से अटल जी को श्रद्धान्जलि अर्पित की। तमाम श्रोतागणों ने बेहद संजीदगी के साथ सारे कलाकारों को सुना, और कायक्रम में जान डाली। कार्यक्रम में निम्न कवियों ने पाठ किया - हर्षित मिश्रा, आज़ाद, विष्णु पांडेय, फरहान आलम, अमृत मिश्रा, इक़बाल अशरफ, करन त्रिपाठी, सलीम मज़हर, कुमार आशु, आतिफ हसन, केतन यादव, रवि शुक्ला, गौरव पांडेय  ।।  कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्यांश सिन्हा ने किया।इस दौरान पुनीत पांडेय,शुभम,शशांक गुप्ता,फरमान अंसारी,विजय शर्मा   आदि अन्य उपस्थित रहे।।