प्रतिदिन 5000 गरीबो का पेट भर रहे भाजपा के ये विधायक,यूपी के इस विधायक ने कहा हर गरीब तक भोजन पँहुचाना हमारा लक्ष्य
गोरखपुर। कोरोना महामारी के चलते आज पूरा प्रदेश लॉक डाउन है।। हर कोई आज अपने घरों में है पर आज बहुत ऐसे भी घर परिवार है जिनके पास खाने को भोजन नही है।। पर कहा जाता है जब ऊपर वाला पेट दिया है तो भरने की व्यवस्था करेगा और आज कल वही देव दूत बने हुए है नोयडा विधायक व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह।।पंकज सिंह लगभग 5000 लोगो तक भोजन पहुचा रहे है।।सुबह से लेकर शाम तक हर गरीब तक भोजन पहुच रहा या नही इसको स्वंय देखते है।। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी अगर कोई आग्रह करता तो वहां तक पंहुचाने का प्रयास करते है।। अगर दूसरे क्षेत्र का होता है तो उस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता के माध्यम से राहत दिलवाते है।।
बताते चले नोयडा इस समय कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है इस कारण इतने संवेदनशील क्षेत्र में सेवा करना एक युद्ध लड़ने के बराबर है।।पर पंकज सिंह व उनकी टीम द्वारा लगातार लोगो की मदद की जा रही।।प्रतिदिन 4000 भोजन पैकेट व 400 से 500 राशन सामग्री पैकेट का वितरण किया जा रहा।।
विधायक पंकज सिंह ने बताया रोज 5000 लोगो का भोजन तैयार हो रहा।। जिस क्षेत्र में लेबर मजदूर लोग रहते उस ओर कार्यकर्ताओ द्वारा भोजन भेज दिया जाता है।। जहा लोगो के पास भोजन बनाने की व्यवस्था है उस तरफ हम लोग कच्चे राशन उपलब्ध करा रहे।।गरीब के साथ हम आम लोगो का भी ख्याल रख रहे।।अगर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से हमे अपनी दिक्कत बताता है उस समस्या का समाधान करने का भी पूरा प्रयास करते है।।पंकज।सिंह ने कहा कि एक प्रतिनिधि होने के नाते जनता की सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य है, कोरोना वायरस के इस संकट के समय कोई भूखा न सोए, यह सब आप लोगों के सहयोग से हो रहा है। नोएडावासी एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी मेरे साथ इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर लगे हुए हैं। सभी का हृदय से आभार।।