सारा विश्व कोरोना से डरा हुआ है।
विकसित देशो में ऐसा क्या हुआ है।
दूरी बना कर खुद को सुरक्षित रखे।
घर में हीअपने आप को रक्षित रखे।
कोरोना से जो लड़ रहे हैं उनका सम्मान करें।
इस कठिन घड़ी में उनके साहस को प्रणाम करें।
हम सब आप के दिलो जान के साथसाथ हैं।
बस जरा गर्दन झुकाइये हम आपके पास है।
कुछ हैं जो लूट बाजारी का व्यापार कर रहे हैं।
आखिर क्यों मानवता को शर्मसार कर रहे हैं।
मनुष्य तो श्रेष्ठ है मनुष्य हीअजेय है।
बस थोड़ी उलझी हुई सरल प्रमेय है।
क्यों आँखों मे भय का प्याला भरा हुआ है।
जो सर्वशक्तिमान हैं आज बेचारा हुआ है।
विकसित देशों में ऐसा क्या हुआ है,,
सुभाष चौधरी
पूर्व सीनियर सिक्योरिटी कमिश्नर,आर.पी.एफ