भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ला के निधन पर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने जताया शोक...

 



गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कद्दावर नेता उपेंद्र शुक्ला के निधन पर  पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शोक जताया है।पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उपेंद्र शुक्ला के निधन की सूचना मिलने पर दुख हुआ।उपेंद्र शुक्ला एक कर्मठ,लोकप्रिय व जुझारू कार्यकर्ता थे।।उनकी कार्यशैली से सभी प्रभावित थे।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


उक्त जानकारी स्थानीय भाजपा नेता सोमेश्वर पांडेय ने दी।।आपको बता दे कि उपेंद्र शुक्ला का निधन कल हृदयघात के कारण हो गया।।उपेंद्र शुक्ला भाजपा के कद्दावर नेताओ में से एक थे और उनका प्रभाव पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में था।।