गोरखपुर। हम प्रतिदिन देखते नेता मंत्री जनप्रतिनिधि आपस में कार्यो को लेकर वोटो को आकर्षित करने के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते है।।समाज कार्य पर कम अपनी नेता गिरी पर ज्यादा ध्यान रखते है।।लगभग डेढ़ महीने से लॉकडाउन में पूरी तरह देश ठप्प पड़ा है।।हर तरह की आवाजाही पर मनाही है।
ऐसे में गोरखपुर के एक जिला पंचायत सदस्य नेता नही बल्कि सेवक के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा में लगातार तत्तपर है।। जी हाँ हम बात कर रहे कौड़ीराम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 61 के जिलापंचायत सदस्य विनय वर्मा की। जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा की टोली प्रतिदिन गरीबो तक पहुचती है और बिना किसी प्रचार प्रसार के लोगो को राशन पहुचाती है।।प्रतिदिन लगभग 250से 300 लोगो तक राशन पहुचाने का लक्ष्य रहता जो शाम तक इनकी टीम पूरा कर लेती है।।क्षेत्र में किये जा रहे राशन वितरण का वो स्वयं संज्ञान लेते रहते है।।साथ ही वो अन्य किसी भी प्रकार की मदद कर रहे तो उनकी जानकारी गुप्त रखते है। जिला पंचायत सदस्य एक रसूख वाला पद माना जाता है पर विनय वर्मा द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य से उन नेताओं को भी सीख लेना चाहिए जो कभी क्षेत्र में नही दिखते साथ ही इस संकट की घड़ी में भी क्षेत्रवासियों के साथ नही खड़े है।।उन्हें भी इनसे सीखने की जरूरत है जिनके कार्यकर्ता के लिए राजनीति सम्पति खड़ा करने की मशीन बन कर रह गई है।उस सन्दर्भ में जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि राजनीति मेरे लिए पेशा नही है। मैं सेवा करने आया हूं और सेवा कर रहा।।क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भूखा ना सोये।।जिसके लिए मैं और मेरे कार्यकर्ता 50 दिन से लगे हुए है हमने लगभग 10 हजार लोगों तो राशन पहुचाया है और क्षेत्र ही नही अगर क्षेत्र के बाहर भी कोई जरूरतमंद मिलता या हमारे संज्ञान में आता है तुरन्त उस तक भी आवश्यक खाद्य सामग्री पहुचाई जाती है।।हमारी जनता हमे प्यार स्वरूप अपना मत दिया हम उसके ऋणी है।।उनकी सेवा करना हमारा परम् धर्म है।।वार्ड नम्बर 61 में हमारे कार्यकर्ता भ्रमणशील रहते है और 19 गावो में लगभग 300 पैकेट राशन एक दिन में बाट देते है।।साथ ही अपने हर कार्यकर्ताओ को यह आग्रह किया हुआ है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाए जिस से उनका सम्मान बना रहे।विनय वर्मा का मानना है कि सेवा कार्य क्षेत्र और खण्ड में नही बटा जो भी मदद के लिए गुहार लगाता उस तक मदद पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।।इस प्रकार के अपने अभिनव प्रयोग से क्षेत्र से दूर होते हुए भी क्षेत्रवासियों के दिलो तक पहुँच बनाने वाले विनय वर्मा से पूरे बांसगांव के नेताओ को सीख लेनी चाहिए कि राजनीति सेवा परमो धर्म के लिए करनी चाहिए ना कि उस से निजी सम्पति और रसूक बनाने के लिए करना चाहिए।