निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। 

सिद्धार्थनगर।मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग द्वारा ग्राम पंचायत-जखौली, विकास खण्ड डुमरियागंज में मनरेगा सी0आई0बी0 निर्माण कर रहे पार्वती प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता कर उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के समय समूह के द्वारा 40 सी0आई0बी0 निर्मित पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से इसके निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया जिससे मनरेगा में पारदर्शिता के साथ समूह की महिलाओं की आय भी बढ़े और अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरणा मिले। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त समूह की महिलाओं द्वारा मशीन से तैयार किये जा रहे डिस्पोजल पत्तलों का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं के कार्यो की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया गया।