गोरखपुर।आज पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी का दंश झेल रहा है।।पुरे देश मे लॉक डाउन चल रहा पर इस बीच कोरोना योद्धा अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारी सेवा में ततपर है।।ऐसे में उनका उत्साह वर्धन करना हमारा दायित्व बनता है।।इसी कड़ी में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो द्वारा नरसिंहपुर में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।।महिलाओं व बहनों द्वारा सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। उसके बाद सेवा भारती के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो द्वारा उन्हें अंगवस्त्र(गमछा),मास्क,ग्लब्स व कुछ खाद्य समाग्री प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में डॉ मंगलेश श्रीवस्तव ने कहा कि आज पूरा इस कोरोना नामक वैश्विक महामारी से प्रभावित है।।हम सभी घरों में बैठे पर हमारे लिए कोरोना योद्धा सड़को पर अपनी जान जोखिम में डाल सेवा में लगे हुए है।।इनका उत्साह वर्धन करना हमारा कर्तव्य है इसलिए आज सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया गया।
इस कार्यक्रम में संयोजक सह नगर कार्यवाह प्रमोद व सौरभ कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कार्यरत लगभग दो दर्जन सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है।।सेवा भारती के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो ने कोरोना योद्धा सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।।दिन रात ये हमारे लिए ततपर है।।हमारे सम्मान से उनको प्रोत्साहन मिलता है।कार्यक्रम में नगर संघचालक राजाराम जी,सह नगर संघचालक रामशरण जी,सह भाग कार्यवाह जय प्रकाश जी,प्रान्त प्रचार टोली सदस्य पुनीत पांडेय जी,डॉ0 खालिद हसन सिद्दकी,इरशाद अहमद,रेहाना परवीन,राजदेव पांडेय,मीना देवी आदि उपस्थित रहे।।