गोरखपुर। बीते दिनों शाहपुर थाना क्षेत्र राप्ती नगर की एक 65 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला लापता हो गई जिसके परिवार जन काफी परेशान हो गए परेशान होकर वह थाने में पहुंचे और दरख्वास्त दी जिसके पश्चात थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के आदेशानुसार उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ लगातार उस महिला को खोजने का प्रयास कर रहे निरंतर प्रयास करने पर शुक्रवार को मालती देवी 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला का पता लगाकर उनके घर वालों को सुपुर्द किया यह इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सुनील मिश्रा उप निरीक्षक राहुल सिंह कांस्टेबल मिथिलेश कांस्टेबल मुकेश कांस्टेबल विकास कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।
थाना शाहपुर का सराहनीय कार्य