यह योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन सबसे बड़ा दिन होता है और योग से भी लोगों का जीवन दीर्घायु होता है। योग भारतवर्ष में अनन्तकाल से साधु संतो और मुनियों द्वारा किया जाता रहा है। इस विकासशीलता के दौर में पहली बार भारत में योग को राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून 2015 को मनाये गया था जिसकी औपचारिक घोषणा 27 सिंतबर 2014 को हमारे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के संबोधन से कहा था कि " योग भारत के प्राचीन परंपरा का एक अमुल्य उपहार है। यह मनुष्य के शरीर और दिमाग की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रदान करने वाला है। मन की एकाग्रता, संयम, विचार और आचरण तथा स्वास्थ्य प्रदान करने वाला है। हमारी बदलती जीवनशैली में एक चेतना बनकर यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है तो आये एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में मिलकर कार्य करते हैं।
नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा। जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया गया। 11 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 17 7 सदस्यों ने 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस"मनाने की मंजूरी दे दी। इस प्रकार मोदी जी के इस प्रस्ताव को केवल 90 दिन में पूरी बहुत से पास कर दिया गया।
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 को दिल्ली में भारत के अन्य गणमान्य लोगों के साथ कुल 36000 लोगों के साथ 35 मिनट तक 21 योग आसनों को करके पहली बार यह योग दिवस मनाया था।
योग से लाभ
योग से एक नही बहुत सारे फायदे होते हैं शरीर के लचीलापन के साथ साथ मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। इसके साथ ही मन को ध्यान के जरिये एकाग्रता बढ़ाता है और मन शांतिपूर्ण हो जाता है जिससे दिन भर आपका जीवन खुशनुमा रहता है। आंतरिक शक्ति बढ़ाता है। ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने में मददगार सिद्ध होता है। शूगर के मरीजों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। रात में अच्छी तरह से नींद आती है। शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढावा है। शरीर के विभिन्न दर्दों के निवारण में बहुत लाभदायक होता है। बहुत सी बिमारीयो के दवाओं से छुटकारा दिलवाता है। एक स्वस्थ जीवनशैली देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इनर व्हील क्लब आफ गोरखपुर रैनबो की अध्यक्षया मनीषा सिंह अपने क्लब की सदस्यों के साथ साथ योग दिवस मनाया रही है और इसके फायदे की जानकारी अन्य लोगों को दे रही है और स्वय अपने घर में हर दिन सुबह कम से कम 30 मिनट का योग करती रहती है। अपने पति और बच्चों को भी योग करने के लिए जागरूक कर चुकी है और इनके बच्चे भी अब धीरे धीरे योग करने लगे है। इनका कहना है कि योग से ही हम सब सामाजिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं। इसलिए हम सभी को योग का अपने नियमित के जीवनशैली में धारण करना चाहिए।
इस कोरोना वाइरस से सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को अपने घरों में ही रह कर योग करके अपनी आंतरिक शक्ति और ताकत को बढ़ाना होगा ताकि संक्रमित होने की स्थिति में हम अपनी जीवन की सुरक्षा कर सके। सभी को सामाजिक दुरी का ख्याल रखते हुए ही योग करे।
श्रीमती मनीषा सिंह
अध्यक्ष
इनर व्हील क्लब आफ गोरखपुर रैनबो