वार्ड नं०-59 कौड़ीराम से अपना समाज पार्टी के जिला पंचायत प्रत्याशी होंगे धर्मेंद्र त्रिपाठी


कौड़ीराम/गोरखपुर। ग्राम सभा कसिहार मे पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी की बैठक हुई जिसमें वार्ड नं०-59 से मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजन सिंह सूर्यवंशी जी ने श्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी मंड़ल अध्यक्ष गोरखपुर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज पाण्डेय जी, जिलाध्यक्ष श्री सी०एम० पाण्डेय जी, जिलाउपाध्यक्ष श्री अवधेश मिश्रा जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री विनय सिंह जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री उमेश सिंह, जिला प्रवक्ता श्री सर्वदेव शुक्ला जी, महानगर अध्यक्ष श्री रविशेन सिंह जी, विधानसभा अध्यक्ष बांसगांव श्री विवेकानंद मिश्रा जी, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह बघेल जी, विधानसभा संगठन महामंत्री श्री गंगाप्रसाद शुक्ल जी, विधानसभा कोषाध्यक्ष श्री बृजमोहन मिश्रा जी, ब्लाक अध्यक्ष कौड़ीराम श्री सुनील पाण्डेय जी, ब्लाक अध्यक्ष गगहा श्री योगेश सिंह जी, ब्लाक अध्यक्ष खजनी श्री लखेन्द्र सिंह जी, ब्लाक अध्यक्ष जुगलकिशोर कसौधन जी, ब्लाक उपाध्यक्ष अभय पाण्डेय जी, ब्लाक प्रवक्ता विनायक त्रिपाठी जी, ब्लाक संगठन मंत्री मनीष त्रिपाठी जी, गौरव शर्मा, ऋषभ मिश्र सचिन शर्मा, सूर्यप्रकाश, अमरेन्द्र यादव, पारस साहनी जी, मोनू आलम, अनिल मिश्रा जी, एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। 


पार्टी की इस बैठक को सफल बनाने के लिए कसिहार ग्राम इकाई की तरफ से आप सभी लोगो का बहुत बहुत धन्यवाद। साथ ही यह आशा है कि आप सभी लोग इसी प्रकार पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही पार्टी का विस्तार करेंगे। आप सभी लोग जिलापंचायत प्रत्याशी वार्ड नं०-59 से श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी जी को विजयी बनाने में सहयोग करे। यह तो बस एक शुरुआत है आगे बहुत लडाई बाकी है। पुनः आप सभी लोगो का बहुत बहुत धन्यवाद।